आधुनिक इण्डिया राष्ट्रीय हिन्दी समाचार पत्र है जो देश कि राजधानी दिल्ली से प्रकाशित होती है और देश के हर राज्यों में प्रसारित की जाती है । आधुनिक इण्डिया में समाचार भेजने के लिए नीचे दिए ई मेल पर संपर्क करे ... E-mail: aadhunik.india@gmail.com, aadhunik.india@yahoo.com Contact No - 011 25457671, 09716775291 Fax - 011 25457671
Tuesday, March 26, 2013
Thursday, March 7, 2013
पूर्वोत्तर राज्यों के लोगो को और ज्यादा सुरक्षा मिलेगी : हिबू
नई दिल्ली (डी के चौहान) राष्ट्रीय राजधानी में रह रहे पूर्वोत्तर के लोगो और महिलाओ के खिलाफ अपराध पर नियंत्रण करने के प्रयास में दिल्ली पुलिस ने उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए क्षेत्र के 32 प्रतिनिधियों को विशेष प्रशिक्षण दिया है। उत्पीडन के शिकार होने वाले पूर्वोत्तर राज्यों के लोगो की मदद और उनमे जागरूकता पैदा करने के उद्येश्य से संयुक्त आयुक्त(प्रशिक्षण) रोबिन हिबू के नेतृत्व में दिल्ली पुलिस ने सुनिश्चित किया है कि उनकी सुरक्षा के लिए उपाय किये जाए। अरुणाचल के प्रथम आई पी एस अधिकारी हिबू ने नई दिल्ली के नजफगढ़ में स्थित दिल्ली पुलिस कालेज में उत्तर पूर्वी राज्यों के लोगो को सुरक्षा के मुद्दे पर आयोजित एक प्रशिक्षण शिबिर में आधुनिक इंडिया को बताया कि प्रशिक्षण के दौरान पूर्वोत्तर के 32 लोगो का अपने अपने राज्यों के प्रतिनिधि के तौर पर चयन किया गया जिनसे दिल्ली में कोई समस्या होने पर पुलिस से समन्वय के लिए उनके राज्य के लोग आपातकाल स्थिति में संपर्क कर सकेगे । उन्होंने कहा कि दिल्ली पुलिस सात नॉडल अधिकारी (अपर आयुक्त और पुलिस उपायुक्त रैंक के ) सात जिलो के लिए नियुक्त करेगी जो उत्तर पूर्वी लोगो के सुरक्षा सम्बन्धी में नजर बनाये रखे। उन्होंने घरेलु कामगार को भी और सुरक्षा देने की बात कही। उन्होंने कहा कि दिल्ली पुलिस ने कामकाजी महिलाओ को सुरक्षा प्रदान करने के लिए कई कदम उठाए है जिसमे धारा 144 के तहत बीपीओ और काल सेंटरों को महिला कर्मचारियों को उनके घर तक छोड़ने, विशेष फोन लाइने सहित अन्य निर्देश शामिल है। इस अबसर पर उन्होंने कई स्टूडेंट लीडरो को उनके बेहतर प्रयास के लिए सम्मानित किया। मीडिया में अच्छे भूमिका निभाने के लिए न्यूज़ लाइव ( दिल्ली के ब्युरु चीफ) लुईत लील डॉन को भी सम्मानित किया गया।
Thursday, February 14, 2013
प्रधानमंत्री करेंगे बीसीआई स्वर्ण जयंती समारोह का उद्घाटन
| पत्रकारों को संबोधित करते हुए बीसीआई के अध्यक्ष मनन कुमार मिश्रा व कार्यकारी समिति के अध्यक्ष श्री अपूर्व कुमार शर्मा |
Sunday, February 10, 2013
विस्व पुस्तक मेले में असम साहित्य सभा
Monday, February 4, 2013
नई दिल्ली विश्व पुस्तक मेला का सुभारंभ
Friday, February 1, 2013
अभिजीत बरुआ ने लगातार तीन रिकार्ड बनाया
दिल्ली 1 फरवरी (डी के चौहान) असम के होनहार पुत्र अभिजीत बरुआ ने आज लगातार तीन रिकार्ड बनाकर देशवासियों को अपने और आकर्षित कर लिया। उन्होंने आज नई दिल्ली स्थित असम भवन में एक मिनट में लगातार 387 मुक्केबाजी पेड पर सबसे ज्यादा पंच लगाकर एक साथ लिमका एशिया रिकार्ड, असिस्ट वर्ल्ड रिकार्ड और वर्ड यूनिवर्सिटी रिकार्ड बनाया है। उन्होंने आज एक मिनिट में मुक्केबाजी पेड़ पर सबसे ज्यादा पंच लगाकर अपने ही पुराने रिकार्ड (एक मिनिट में 329) तोड़ दिया। इस रिकार्ड को बनाकर ख़ुशी जाहिर करते हुए अभिजीत ने कहा कि यह रिकार्ड में असमवासियों के नाम समर्पित करता हु। 2016 में होनेवाले ओलिम्पिक में शामिल होकर असम का नाम रोशन करने का बात कहकर उन्होंने कहा की पिछले वर्ष इसी दिन नंगे पैर 24 घंटे में 156.2 किलोमीटर दौड़कर गिनीज बुक ऑफ़ रिकार्ड में अपना नाम दर्ज करने में सफल हुए थे। एक साल बाद फिर से इसी दिन में और एक रिकार्ड बनाने में सफल हुआ हु। उन्होंने कहा की असम के युवक-युवतीयों में कितनी प्रतिभा है इसका प्रमाण यही से मिलता है। सरकार अगर मदद करेगी तो वह अंतरराष्ट्रीय पर्याय में प्रशिक्षण लेंगे।
उन्होंने इस रिकार्ड बनाने के पीछे जयंत कुमार तामुली को विशेष धन्यवाद दिया। ज्ञात हो कि जयंत कुमार तामुली उनके द्वारा मारे गए मुक्केबाजी पेड को सामना कर रहे थे। इस अबसर पर भारतीय बोक्सिंग फेडरेशन के सेक्रेटरी जनरल श्री राकेश ठाकरन असिस्ट वर्ड रिकार्ड से आर राजेंद्रन, एशिया बुक ऑफ़ रिकार्डस से रिंकी तोमर, वर्ल्ड रिकार्डस यूनिवर्सिटी से रचना शर्मा, आल असम बॉक्सिंग एसोसिएशन के जनरल सेक्रेटरी श्री हेमंत कुमार कलिता, असम भवन के अधिकारीगण, असम छात्र संगठन के कार्यकर्ता सहित कई गण्यमान्य व्यक्ति मौजूद थे।
उन्होंने इस रिकार्ड बनाने के पीछे जयंत कुमार तामुली को विशेष धन्यवाद दिया। ज्ञात हो कि जयंत कुमार तामुली उनके द्वारा मारे गए मुक्केबाजी पेड को सामना कर रहे थे। इस अबसर पर भारतीय बोक्सिंग फेडरेशन के सेक्रेटरी जनरल श्री राकेश ठाकरन असिस्ट वर्ड रिकार्ड से आर राजेंद्रन, एशिया बुक ऑफ़ रिकार्डस से रिंकी तोमर, वर्ल्ड रिकार्डस यूनिवर्सिटी से रचना शर्मा, आल असम बॉक्सिंग एसोसिएशन के जनरल सेक्रेटरी श्री हेमंत कुमार कलिता, असम भवन के अधिकारीगण, असम छात्र संगठन के कार्यकर्ता सहित कई गण्यमान्य व्यक्ति मौजूद थे।
Wednesday, January 16, 2013
मकर संक्रांति के अवसर पर प्रतिभा सम्मान समारोह एवं सामग्री वितरण आयोजित
| बच्चो को पुरस्कार प्रदान करते हुए दास जी पुरषोत्तम |
नई दिल्ली : (डी के चौहान) श्री बिहारी जी जन सेवा ट्रस्ट की ओर से तथा कैपिटल कॉलेज आफ फाईन आर्ट के सहयोग से मंगोलपुरी में गत वर्ष की भाति इस वर्ष भी मकर सक्रांति के अवसर पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमे पिछड़े वर्ग के बालक और बालिकाओ को प्रोत्साहित करने के लिए एक प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमे गायन,नृत्य तथा काब्य पाठ में बच्चो ने बड़ चड़कर हिस्सा लिया। प्रथम, दुसरे तथा तीसरे स्थान पाने वाले विद्यार्थियों को ट्रस्ट की ओर से ट्रस्ट के संस्थापक अध्यक्षा श्री मती शीला देवी तथा अध्यक्ष दास जी पुरुषोत्तम ने बच्चो को पुरुस्कारों से सम्मानित किया तथा कार्यक्रम में आये सभी बच्चो तथा उनके अभिभावकों को भी खाद्य सामग्री (अल्पाहार) प्रदान किया गया। श्री मति सुंनेना जी द्वारा संचालित महिला उत्थान एवं विकास समिति को सिलाई-कढ़ाई सिखने के लिए आने वाली गरीब कन्यायो के लिए बिहारी जी जन सेवा ट्रस्ट की ओर से सिलाई मशीन, कम्बल तथा दरिया प्रदान की गई।
| बिहारी जी जन सेवा ट्रस्ट की ओर से सिलाई मशीन प्रदान करते हुए ट्रस्ट का अध्यक्ष दास जी पुरुषोत्तम एवं अध्यक्षा श्रीमती शिला देवी |
केपिटल कॉलेज ऑफ़ फाइन आर्ट एक ऐसा कला गुरुकुल है जहा कला विद्यार्थियों को उच्चस्तरीय कला की शिक्षा दी जाती है ताकि विद्यार्थी अपना रोज़गार लेकर परिवार, अपना भविष्य बना सकते है। कला के क्षेत्र में पर्दापण करने के लिए केपिटल कॉलेज ऑफ़ फाइन आर्ट में विद्यार्थियों को निशुल्क मार्ग दर्शन किया जाता है। केपिटल कॉलेज ऑफ़ फाइन आर्ट में गरीब बेसहारा तथा विकलांग बच्चो को जिनमे दृष्टी दोष न हो को निशुल्क कला की शिक्षा देने की विशेष प्रबंध है।
इस कार्यक्रम को सफल बनाने में केपिटल कॉलेज ऑफ़ फाइन आर्ट के अध्यापक तथा विद्यार्थियों ने बड़ चढ़ कर हिस्सा लिया। ट्रस्ट से जुड़े हुए श्री बी एम् भारती (अधिबक्ता, उच्चतम न्यायलय), दास बंसीधर (श्रीमत भागवत गीता मर्मग्य), नवनीत वर्मा, सुबीर शर्मा (सी ए ), नीलम शर्मा , नीलम बंसल, शिल्पी अरोड़ा, गुंजन, नीलू खन्ना, कीर्ति गोयल, नवीन , अमन आनंद, नम्रता, साक्षी तथा मनोज कुमार का सराहनीय योगदान रहा।
इस कार्यक्रम की प्रेरणा तथा आशीर्वाद महान संत विद्वान श्री केशव नाथ जी के आशीर्वाद से संपन्न हुआ।
Subscribe to:
Posts (Atom)








