Monday, November 18, 2013

केजरीवाल पर फेंकी गई काली स्याही

नई दिल्ली (आधुनिक इंडिया संवातदाता) आम आदमी पार्टी (आप) के संयोजक अरविंद केजरीवाल के संवाददाता सम्मेलन में अन्ना हजारे के कथित समर्थक और महाराष्ट्र भाजपा का नेता होने का दावा करने करने वाले एक व्यक्ति ने वहां उपस्थित आप नेताओं पर काला पेंट फेंक दिया।
यह हरकत करने वाले नचिकेता वाघरेकर ने दावा किया कि वह अन्ना हजारे को अपना गुरू मानता है और केजरीवाल पर आरोप लगाया कि उन्होंने हजारे और जनता के साथ धोखा किया है।
इस व्यक्ति ने संवाददाता सम्मेलन स्थल पर केजरीवाल और उनके साथ बैठे उनके सहयोगियों मनीष सिसोदिया, संजय सिंह, प्रशांत भूषण और शांति भूषण की ओर काले रंग के पेंट का डिब्बा फेंका। थोड़ा सा पेंट केजरीवाल के चेहरे पर गिरा और कुछ सिसोदिया, प्रशांत भूषण और संजय सिंह पर।
घटनास्थल पर उपस्थित आप कार्यकर्ताओं ने वाघरेकर को तुंरत संवाददाता स्थल से बाहर कर दिया जिसने कि अपने को भाजपा की अहमदनगर इकाई का महासचिव होने का दावा किया।
केजरीवाल ने किसी पार्टी का नाम लिए बिना कहा, यह उन लोगों का कारनामा है जिनके हितों को आप की बढ़ती लोकप्रियता से चोट पंहुच रही है। आप संयोजक ने दावा किया कि आगामी दिल्ली विधानसभा चुनावा में भाजपा और कांग्रेस दोनों की हालत खराब है।

Tuesday, July 16, 2013

पबन सिंह घटोवार ने पूर्वोत्तर परिषद की 62वीं वार्षिक बैठक की

62 वी  वार्षिक बैठक की अधक्षता करते हुए श्री पवन सिंह घटोवार  
नई दिल्ली (डी के चौहान ) केन्द्रीय पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार), संसदीय कार्य राज्यमंत्री और पूर्वोत्तर परिषद के अध्यक्ष श्री पबन सिंह घटोवार ने आज नई दिल्ली में पूर्वोत्तर परिषद की 62वीं वार्षिक बैठक की अध्यक्षता की। परिषद के सदस्यों में पूर्वोत्तर राज्यों के सभी राज्यपाल, मुख्यमंत्री और उनके प्रतिनिधि शामिल हैं। 

इस मौके पर श्री घटोवार ने बताया कि उनका मंत्रालय एनएलसीपीआर (केन्द्रीय) नाम से एक योजना शुरू की है। योजना के तहत एनएलसीपीआर के फंड से पूर्वोत्तर क्षेत्र में केन्द्रीय मंत्रालय द्वारा भारी निवेश वाली योजनाएं लागू होंगी। एनएलसीपीआर के तहत दस हजार करोड़ रुपये से ज्यादा की राशि जमा है। उन्होंने बताया कि उनका मंत्रालय सिक्किम और अरूणाचल प्रदेश के लिए तीन हजार करोड़ रुपये की अनुमानित लागत से एक ऊर्जा वितरण परियोजना शुरू करने और मिजोरम में नीपको (एनईईपीसीओ) द्वारा तुरियल जल विद्युत परियोजना पूरी कराने की स्थिति में है। श्री घटोवार ने योजना आयोग से पूर्वोत्तर क्षेत्र में ऐसी परियोजनाएं पूरी करने के लिए एनएलसीपीआर (केन्द्रीय) के तहत पर्याप्त राशि उपलब्ध कराने का आग्रह किया है। 

उन्होंने बताया कि केन्द्र द्वारा प्रायोजित योजनाओं (सीएसएस) के पुनर्गठन पर बी.के.चतुर्वेदी समिति ने सीएसएस को और ज्यादा लचीला बनाने की सिफारिश की है। श्री घटोवार ने पूर्वोत्तर राज्यों से योजना आयोग को समिति की इस सिफारिश के संदर्भ में अपने सुझाव भेजने का आग्रह किया है। 

इस बैठक में पूर्वोत्तर राज्यों में रेल मंत्रालय, सड़क परिवहन एवं उच्च मार्ग, नागरिक उड्डयन,जहाजरानी, ऊर्जा, संचार एवं सूचना प्रौद्योगिकी जैसे विभिन्न मंत्रालयों और सरकारी संगठनों द्वारा चलाये जा रहे विकास की विभिन्न गतिविधियों पर भी चर्चा हुई। इसमें राष्ट्रीय दक्षता विकास नियम, रबड़, मसाले, काफी, चाय, राष्ट्रीय बागवानी बोर्डों जैसे विभिन्न संगठनों द्वारा आजीविका से जुड़ी चलाई जा रही योजनाओं पर भी चर्चा हुई। इसमें पूर्वोत्तर परिषद की वार्षिक योजना और उसकी बजट पर बातचीत हुई। 

इस बैठक में अरूणाचल प्रदेश, नगालैंड, मेघालय, मिजोरम, सिक्किम और त्रिपुरा के राज्यपालों और अरूणाचल प्रदेश, मिजोरम, त्रिपुरा, सिक्किम, मणिपुर और मेघालय के मुख्यमंत्रियों सहित परिषद के अन्य सदस्य एवं केन्द्र और पूर्वोत्तर राज्यों के अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी शामिल हुए। 

Saturday, June 22, 2013

Newly Elected Rajya Sabha MP Shri Santiuse Kujur at Parliament

नवनियुक्त राज्यसभा सांसद श्री संतिउस कुजूर शपथ ग्रहण करते हुए .

Sunday, May 19, 2013

AADHUNIK INDIA 1ST MAY TO 15TH MAY EDITION









सीएम नीतीश का ऐलान, बिहार में खुलेंगे 4500 नए हाई स्कूल




पटना/दरभंगा। बिहार में 4500 नए हाई स्कूल खुलेंगे। चालू वित्तीय वर्ष में एक हजार हाई स्कूलों की स्थापना होगी। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शनिवार को दरभंगा जिले की अपनी सेवा यात्रा के आखिरी दिन यह एलान किया। दरभंगा के तारडीह प्रखंड के ठेंगहा में उन्होंने कहा कि लड़के-लड़कियों को शिक्षित करने के लिए प्रत्येक पंचायत में एक हाई स्कूल होगा। इससे पहले मुख्यमंत्री ने ठेंगहा में मधेपुर-ठेंगहा घाट पथ पर कमला नदी के पूर्वी धार पर उच्चस्तरीय आरसीसी पुल निर्माण का शुभारंभ किया। इस मौके पर आयोजित जनसभा में उन्होंने कहा कि विकास कार्यों में वे कोई राजनीति नहीं करते। उन्होंने कहा कि मधुबनी जिले की जनता ने भी इस पुल की मांग की थी।
 
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बताया कि पूर्वी धार में 20.22 करोड़ की लागत वाले इस पुल के अलावा पश्चिमी धार में भी 20.43 करोड़ रुपए की लागत से आरसीसी पुल बनेगा। दोनों पुलों को मिलाने वाली पहुंच पथ पर 37.54 करोड़ रुपए खर्च होंगे। इस मौके पर जल संसाधन मंत्री विजय कुमार चौधरी, ग्रामीण विकास मंत्री नीतीश मिश्रा, पूर्व एमएलसी संजय झा, पथ निर्माण सचिव प्रत्यय अमृत आदि मौजूद थे। मुख्यमंत्री गौड़ा बौराम भी गए और विभिन्न विकास योजनाओं का उद्घाटन, शिलान्यास और निरीक्षण किया। आखिर में नीतीश कुमार दरभंगा पहुंचे और समाहरणालय में पूरे प्रमंडल के विकास कार्यों की समीक्षा बैठक की। 
 
राजद सुप्रीमो पर निशाना 
 
राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद पर इशारों में निशाना साधते हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा- हम बिहार की जनता का काम कर रहे हैं और करते ही रहेंगे। जबकि कुछ लोगों का काम मेरी आलोचना एवं मेरे प्रति असंसदीय भाषा का प्रयोग करना रह गया है। लालू द्वारा अपने पुत्र के बारे में की गई टिप्पणी के जवाब में नीतीश ने कहा- बिहार का हर लड़का मेरे लड़के के समान है। बिहार की हर लड़की मेरी लड़की के समान है।