Thursday, March 24, 2011

बिहारी कहलाना गर्व की बात : शत्रुघ्न


पटना : 99वें बिहार दिवस समारोह में पटना साहिब के सांसद सह सिने अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा उर्फ बिहारी बाबू ने अपने अंदाज में कहा कि जहां भी रहो, शान से अपने को बिहारी कहो। शॉटगन ने कहा कि बिहारी कहलाने में गर्व महसूस होता है। श्री सिन्हा ने यह बात गुरुवार को हिन्दी साहित्य सम्मेलन में एराइज इंडिया लिमिटेड द्वारा आयोजित बिहार दिवस समारोह में कही। श्री सिन्हा ने कहा कि बिहार के विकास और विशेष दर्जा के लिए संसद में संघर्ष करूंगा। उन्होंने कहा कि बिहारी देश ही नहीं बल्कि विदेश में भी नाम रौशन कर रहे हैं। इस मौके पर स्वतंत्रता सेनानी डॉ. सच्चिदानंद सिन्हा को पुष्पांजलि दी गयी। कुम्हरार के भाजपा विधायक अरुण कुमार सिन्हा ने कहा कि राज्य के विकास और जनता की सेवा के लिए सदैव तत्पर रहूंगा। समारोह की अध्यक्षता जदयू के प्रदेश प्रवक्ता राजीव रंजन प्रसाद ने की जबकि स्वागत भाषण गोपाल सिन्हा ने व संचालन मनोज सिंह ने किया। समारोह में भाजपा महानगर के सभी मंडल अध्यक्ष, सहकारिता मंच के प्रदेश अध्यक्ष शिवाकांत तिवारी, ब्रजेश रमण सहित दर्जनों लोग उपस्थित थे।

Wednesday, March 23, 2011

बिल गेट्स, मिलिंडा ने बिहार के गांवों का दौरा किया


पटना, 23 मार्च । दुनिया की अग्रणी सॉफ्टवेयर कम्पनी माइक्रोसॉफ्ट के संस्थापक बिल गेट्स और उनकी पत्नी मिलिंडा गेट्स ने अपने एक दिवसीय दौरे पर बुधवार को पटना के दानापुर अनुमंडल के दो गांवों का दौरा किया। गेट्स दम्पति का शाम को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मुलाकात करने का कार्यक्रम है। गेट्स पटना से सीधे दानापुर के जमसौत गांव पहुंचे जहां उन्होंने ग्रामीणों से मुलाकात और बातचीत की। इसके बाद वे सिमराहा गांव पहुंचे जहां उन्होंने आंगनबाड़ी केंद्र में लोगों से आधे घंटे तक बातचीत की। इस दौरान उन्होंने स्वास्थ्य सुविधाओं के विषय में जानकारी ली। इसके बाद पत्रकारों से चर्चा करते हुए बिल गेट्स ने बताया कि वे यहां 'बिल एंड मिलिंडा गेट्स फाउंडेशन' द्वारा चलाए जा रहे कायरें की समीक्षा करने पहुंचे हैं। मिलिंडा ने यहां चलाए जा रहे कायरें पर संतोष प्रकट करते हुए कहा कि काम अच्छे हुए हैं। फाउंडेशन बिहार में स्वास्थ्य और शिक्षा के क्षेत्र में और काम करना चाहती है। इसके पूर्व बुधवार की सुबह गेट्स दम्पति पटना पहुंचे। शाम को उनका राज्य के मुख्यमंत्री से मुलाकात करने और उनसे फाउंडेशन की भावी योजनाओं पर चर्चा करने का कार्यक्रम है। उल्लेखनीय है कि पिछले वर्ष 12 मई को गेट्स बिहार आए थे और उन्होंने राज्य के खगड़िया जिले के अत्यंत पिछड़े गांव गुलेरिया मुसहरी तथा बांका जिले के तेतरिया गांव में जाकर लोगों से सीधे संवाद किया था। उन्होंने दोनों जगहों पर स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याओं को नजदीक से जानने का प्रयास किया। उनके साथ 'बिल एंड मिलिंडा गेट्स फाउंडेशन' का पांच सदस्यीय दल भी था। उस दौरान फाउंडेशन व बिहार सरकार के बीच स्वास्थ्य और कृषि क्षेत्र में सहयोग के लिए एक सहमति पत्र पर हस्ताक्षर हुए थे।

रघुबीर नगर में भुमि पुजन का आयोजन



रघुबीर नगर, 23 मार्च : रघुबीर नगर में आज सरकारी स्कूल के लिए भुमि पुजन का आयोजन किया गया । दिल्ली के रघुबीर नगर में कोई सरकारी स्कूल ना होने के कारण इस इलाके में रहने वाले वच्चों को शिक्षा प्राप्त करने में काफी कठिनाईयो का सामना करना पड़ता है व शिक्षा ग्रहण करने के लिए आस-पास के इलाको में जाना पङता है, जो कि काफी दुर है जिसके कारण माता पिता को उनकी शिक्षा व सुरक्षा और भविष्य  को लेकर उन्हें काफी चिंता रहती है । इसी समस्या को घ्यान में रखते हुए रघुबीर नगर के विघायक श्री मालाराम गंगवाल ने अपने क्षेत्र रघुबीर नगर में उच्चतम विघालय का निर्माण करने को विचार बनाया जिसके फलस्वरुप उन्होंने आज अपने शुभ हाथो से व सासंद महाबल मिश्रा की प्रेरणा से विघालय की भूमी पुजन किया । अपने क्षेत्र  विघालय बनने से क्षेत्र के लोग काफी उत्साहित है और इसका सबसे ज्यादा फायदा बच्चों को मिलेगा जिससे बच्चे अपना चाहौमुखी विकास कर सकेंगें । इस भुमि पुजन के समारोह में श्री सुभाष विङलान (अघ्यक्ष, रघुबीर नगर ब्लाक काग्रेंस कमेटी) श्री सी. पी. सिंह, सुरेश कुमार, जैन गर्ग, एन. के जैन, सुरेश चन्द, श्री प्रमोद यादव, राजकुमार चौहान, अशोक चौघरी, श्याम सोनकर, बसंत बेहल, राजकुमार शमा, अमरजीत कौर, जनक, कृष्णा, सुमीत सिंह शाका, बिनीत भड़ारा, प्रहलाद चन्द, ओ.पी. कनौजिया, मदन व अन्य गणमान्य लोग मौजुद थे ।

दिनेश कुमार चौहान

Sunday, February 20, 2011

Shri Nirmal Patnaik (Proffesor, DU) with Shri. Dinesh Kumar Chauhan

श्री.निर्मल पाट्नायक (प्रोफेसर, दिल्ली विस्वविद्यालय) के साथ आधुनिक इंडिया के श्री दिनेश कुमार चौहान 

Saturday, February 19, 2011

14th ANNUAL GENERAL BODY Conference and felicitation function of shri A K NAGAR , advisor & ex general secretary CENTRAL BANK OFFICERS ASSOCIATION, DELHI


हिंदी भवन , विष्णु दिगंबर मार्ग , नई दिल्ली में  दिनांक १९/२/११ को सेंट्रल बैंक ऑफिसर्स   एसोसिअशन दिल्ली द्वारा आयोजित १४ वें जनरल बौडी कौन्फोरैंस   को दीप प्रज्वलित कर शुभारम्भ करते हुए श्री बी एन एस रत्नाकर ( महा प्रबंधक , सेंट्रल बैंक ऑफ़ इंडिया , दिल्ली अंचल ) 
साथ में श्री डी एस भदौरिया (महासचिव अखिल भारतीय  सेंट्रल बैंक ऑफिसर्स   एसोसिअशन , सह उपाध्यक्ष , ए आई बी ओ सी ) , श्री हरविंदर सिंह (महासचिव , बैंक ऑफ़ इंडिया ऑफिसर्स   एसोसिअशन , महासचिव , ए आई बी ओ सी , दिल्ली प्रदेश , निदेशक , बैंक ऑफ़ इंडिया , प्रबंधन बोर्ड ) श्री ए आर सैफुल्ला  (अध्यक्ष , सी बी ओ ए ) एवं 
अन्य
 


सभा में बिराजमान अतिथिगन बाएं से बैठे श्री.हंसराज सिंह , श्री .ए.के.नागर, श्री. जे .के.शर्मा, श्री.वाई.एस.कुमार, श्री.बी.एन.एस.रत्नाकर, श्री.डी.एस.भादुरिया, श्री. ए.आर.सैफुल्ला, श्री.एनके. पारीक, श्री.हरबिंदर सिंह और श्री.टी.एन.गोएल
सभा में भाग लेनेवाले अधिकारीगन. इस सभा में करीब ४०० अधिकारीयो ने भाग लिया. सभा से पहले दोपहर का भोजन का भी प्रबंध था साथ में भाग लेनेवाले अधिकारीयों को आकर्षक उपहार भी बांटे गए.  कार्यक्रम सफल बनाने में श्री आर आर नागर एवं श्री आर के विज का सहयोग सराहनीय रहा
 
सभा में श्री एच आर सिंह को सर्वसम्मति से दिल्ली अंचल का महासचिव एवं श्री आर आर नागर एवं श्री आर के विज को क्षेत्रीय सचिव मनोनीत किया गया   

Sunday, February 13, 2011

Shri R.S.Chauhan reading AADHUNIK INIDIA Newspaper

श्री आर.एस. चौहान आधुनिक इंडिया समाचार पत्र को पड़ते हुए